फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए मां के दरबार, गूंजेगे मां के जयकारे

विज्ञापन
नवरात्र पुजन के लिए सजधज कर तैयार मां देवरही का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। चैत नवरात्र में आदि शक्ति की आराधना करने को शनिवार को देवी भक्त पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। क्षेत्र में देवी मंदिरों को सजाने के लिए श्रद्धालु लग गए। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर घर से मंदिर तक मां का दरबार सज गए हैं। क्षेत्र में देवी पीठों पर नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सहनकोट देवी मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर और पहाड़सिंह देवी के स्थान पर सुबह शाम भक्त पूजन अर्चन को पहुंचते है। क्षेत्र के करमेल बनरही देवी मंदिर, मां परमसुंदरी देवी तिवई, सतकोठवा देवी मंदिर पिड़री को भक्तों ने नवरात्र को लेकर सजा रखा है। यहां नौ दिनों तक मंदिर में पूजा अनुष्ठान चलता है। बाजार में नारियल और चुनरी की दुकानों पर खरीदारी करते हुए देवी भक्त देखे गए। घरों में कलश स्थापना कराने को व्रत रहने वालों में नवरात्र को लेकर उत्साह बना था। महंत विदुर नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर पर नवरात्र में जुटने वाली भीड़ को लेकर साफ सफाई पूरा करा दी गई है। मंदिरों पर रोशनी का भी इंतजाम हुआ है।
विज्ञापन


सजने लगा मां का दरबार
बरहज। नवरात्र पर्व को लेकर मां का दरबार सजने लगा है। लोग पूरे दिन घरों के साफ-सफाई में जुटे रहे। रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व पर मिट्टी के कलश, नारियल आदि की दुकानों चौराहों की शोभा बढ़ा रही हैं। शारदीय और चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की लोग उपासना करते हैं। जबकि मंदिरों पर पूजा के लिए भक्तों का रेला रहता है। मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर तहसील के समीप जयनगर स्थित मां विंध्यवासिनी, थाना मार्ग पर पुलिया के निकट और बस स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर सहित कपरवार, पुराना बरहज, बरांव, कुसम्हा चौराहा आदि मां के मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों ने साफ-सफाई करने के साथ समुचित प्रबंध करने में जुटे थे। मंदिरों को तोरण-पताकाओं से सजाने के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं की सजावट किया जा रहा था। जगह-जगह मंदिरों पर जुटने वाली महिला-पुरुषों की भीड़ को मैनेज करने के लिए समिति के लोग बैरिकेडिंग करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें