देवरिया। जिला अस्पताल में शुरू होने वाला नि:शुल्क सीटी स्कैन सुविधा अधर में लटका हुआ है। इसकी वजह शासन से पावर सप्लाई के लिए अनुमति नहीं मिलना है। इसके लिए एजेंसी के वर्कर सीएमओ और सीएमएस का चक्कर काट रहे हैं।
सीटी स्कैन की सुविधा लोगों को जिला अस्पताल में नहीं मिलती थी। लोगों की सहूलियत के लिए शासन ने सेवा प्रदाता के जरिए यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए एचएलएल संस्था ने सीटी स्कैन सेटअप लगवाने की जिम्मेदारी ली है। सभी उपकरण लगकर तैयार हैं। मशीन को संचालित करने के लिए 80 केबीए की पॉवर सप्लाई चाहिए। इसके लिए बिजली विभाग स्टीमेट बनाकर सौंप दिया है। सीएमएस कार्यालय से धन अवमुक्त के लिए फाइल शासन को भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक अप्रुवल नहीं आया है। इस चक्कर में सीटी स्कैन की सुविधा अधर में लटकी हुई है। गुरुवार को सीएमएस इसके लिए एजेंसी के वर्कर मिले और पॉवर सप्लाई अस्पताल से देने की बात कही। सीएमएस ने इससे इनकार कर दिया और विभागीय सिस्टम के अनुसार पॉवर सप्लाई मिलने की बात कही। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि वर्कर मिले थे। दुबारा शासन को पॉवर सप्लाई के लिए रिमाइंडर पत्र भेजा गया। अप्रुवल मिलने पर पावर सप्लाई मिलेगी।