फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुआ आन लाइन ड्रक डिसप्ले सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल में टीवी स्क्रीन पर दवाएं दिखेंगी। इससे ओपीडी के रोगियों को दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी होगी। जिला महिला अस्पताल में इसकी शुरुआत कर दी गई है। मॉनीटरिंग सीसीटीवी कैमरे के जरिए सीएमएस कार्यालय से होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए नया-नया आइडिया अपना रहा है। ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत न हो। ओपीडी में आने वाले अक्सर रोगियों को दवा वितरण केंद्र से दवा नहीं होने की बात कह लौटा दिया जाता है। इस कारण मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ती है। इसकी शिकायत सीएमओ से लगायत शासन और दीवारों पर कराए गए टोल फ्री नंबर पर कई बार पहुंच चुकी है। इससे निजात के लिए शासन ने ऑनलाइन दवाओं का डिस्प्ले सिस्टम लागू कर दिया। महिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। ओपीडी के बाहर बरामदे में टीवी स्क्रीन लगाया गया है। बगल में सीसीटीवी कैमरा भी है। सीएमएस कार्यालय में लगे टीवी स्क्रीन पर जिला अस्पताल की सभी तस्वीर दिख रही है। दस दिनों की फुटेज सीडी में सुरक्षित रहेगी। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में भी स्क्रीन लग गया है। अभी चालू नहीं हो सका है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला कुमारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दवाइयों का ब्योरा ऑनलाइन हुआ है। डॉक्टर और मरीजों को सुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें