फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के तहत अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने किसानों के हित एवं उन्नयन के लिए संचालित ऋण मोचन योजना, सोलर पंप आदि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र पढ़कर अतिथि से दिलवाया। उनमें प्रमुख रूप से राबड़ी देवी, सुनीता देवी, सुखराज, सुरेंद्र, कुंती, जुगिया, प्रभावती, कायरी देवी आदि शामिल हैं। मेले में संचालित योजनाओं की विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। संचालन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान योगेंद्र तिवारी, राजीव मिश्र, चंद्रभूषण मणि , उदयनारायण, उमेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें