कंचनपुर। तरकुलवा, बसंतपुर धुसी गांव के लोग ने लो-वोल्टेज से नाराज होकर गुरुवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा का घेराव किया। एसएसओ को बंधक बना लिया। जूनियर इंजीनियर के आश्वासन के बाद एसएसओ को मुक्त किया।
क्षेत्र के सिरसिया पट्टी हुसैन उर्फ बसंतपुर धुसी गांव में 1982 विद्युतीकरण हुआ। गांववालों का आरोप है कि विद्युतीकरण समय ही कर्मचारियों ने तार को ढीला छोड़ दिया। तब से आज तक गांव को हमेशा लो-वोल्टेज मिलता है। इस बात की शिकायत कई बार की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नाराज लोगों ने केंद्र पर मौजूद एसएसओ को बंधक बना लिया। काफी देरी के बाद जूनियर इंजीनियर से फोन पर वार्ता होने के बाद एसएसओ को मुक्त किया। गांववालों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर लो-वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा। जेई ने बताया कि पूरे गांव की तार सही करना है। स्टीमेट भेजा गया है। घेराव करने वालों में नरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप, राजन, दुर्गेश, विवेक, राहुल आदि शामिल रहे।