फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर घाघरा, गांव वालों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। घाघरा नदी के खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के गांववालों में दहशत है। जलस्तर में हुए इजाफे से परसिया देवार के करीब 22 टोले पानी से घिर गए हैं। लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले हुए लगातार बारिश और नेेपाल के पानी छोड़ने से जलस्तर में तेजी आई थी। जो 64.00 से शुरू होकर खतरे के निशान से 66.70 सेंटीमीटर पर पहुंच गया था। कपरवार संगम तट और कटइलवा गांव के समीप मुखलाल के घर के पास करीब दस मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बह गई थी। विभाग की ओर से गांव को कटान से बचाने के लिए कटान स्थल पर बैम्बो क्रेट आदि की व्यवस्था की गई, लेकिन नदी के तेज बहाव में कुछ अवरोधक बह गए थे। इधर चार दिनों से घाघरा के जलस्तर में आए उफान से जलस्तर पूर्ववत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें