फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महेन फीडर से 17 घंटे बाधित रही बिजली, हाहाकार

Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बभनी गांव में पेड़ गिरने से उत्पन्न हुई थी दिक्कत, अगले दिन चंद मिनट बाद रोस्टर के कारण दो बजे तक ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के महेन फीडर से रविवार की रात से करीब 17 घंटे आपूर्ति ठप रही। बभनी गांव में पेड़ गिरने के कारण समस्या बताई जा रही है। सोमवार को दोपहर दो बजे से आपूर्ति बहाल हो सकी।
रात में करीब साढ़े नौ बजे महेन फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। अगले दिन करीब 10 बजे कुछ मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रोस्टर हो जाने से आपूर्ति बंद हो गई। दाेपहर दो बजे जाकर आपूर्ति बहाल हुई। बिजली गुल होने से लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण बैठ गए थे। जबकि पानी की टंकी सूख गई थीं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, बभनी गांव में बिजली का तार पर पेड़ गिरने से करीब 40 गांव प्रभावित थे। लोगाें का यह भी कहना था कि एक गांव के कारण हाइडिल से जुड़े अन्य गांव रात भर अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

महेन फीडर से कपरवार, बरांव, करायल शुक्ल सहित करीब 40 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। जेई मनीष गुप्त ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति बाधित थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें