फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- जिला स्टेडियम में हुई जनपदीय प्रतियोगिता
- मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम में जगह बनाई।
मुख्य अतिथि जिला सचिव रमेश चंद्र सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अलग-अलग भार वर्ग में कई रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर प्रहार किया तो आत्मरक्षा के भी दांव-पेच दिखाए। 23 किग्रा भार वर्ग में प्रशांत प्रजापति, 25 किग्रा में वैभव मिश्र, 27 किग्रा में आशुतोष शुक्ल, 42 किग्रा में कृति श्रीवास्तव, 29 किग्रा में शौर्य गुप्ता, 38 किग्रा में रितिक शर्मा, 35 किग्रा में कृष्ण यादव, 41 किग्रा में सै अंसारी, 45 किग्रा में राज जायसवाल, 55 किग्रा में आदित्य यादव, 68 किग्रा सचिन यादव, 45 किग्रा मंजीत गौर, 48 किग्रा में नीरज कुमार, भरत सैनी, 68 किग्रा में मंजेश गुप्ता, 26 किग्रा में तन्नू वर्मा, 35 किग्रा में साक्षी तिवारी, 38 किग्रा में तूलिका पांडेय, 42 किग्रा में प्रिया कन्नौजिया आदि का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस मौके पर क्रीडा शिक्षक तेजबहादुर यादव, हरिशंकर राव, शैलेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। जिला संयोजक व अनंत आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवानंद नायक ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्कूल इंडिया कप फुटबाल टूर्नामेंट 11 से
देवरिया। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन व भारतीय खेल प्राधिकरण के संयोजन में स्कूल इंडिया कप जिला फुटबाल टूर्नामेंट 11 सितंबर को जिला स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर क्रांति देव यादव ने बताया कि ग्रुप-ए में सरस्वती विद्या मंदिर, पीएन एकेडमी, जीआईसी-ए, प्राइमरी स्कूल दुमरिया लाला, ग्रुप-बी में जीवन ज्योति शिक्षा निकेतन, जीआईसी-बी, बापू इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा की टीमें शामिल हैं। ग्रुप-सी में सतासी इंटर कॉलेज, मातेश्वरी जूनियर हाईस्कूल, मिशन जूनियर हाईस्कूल, बंगाल ग्लैमर स्कूल, ग्रुप-डी में लिटिल फ्लावर स्कूल-ए, लिटिल फ्लावर स्कूल-बी, एसके इंटर कॉलेज सोहनाग, ज्ञान उदय शिक्षा निकेतन की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें