फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने चपेट में लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेेकर भाग गया और गांववालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमवा गांव निवासी ललित मद्धेशिया रामपुर कारखाना में अपनी बहन रागिनी से राखी बंधवाने सोमवार को सुबह आया था। राखी बंधवाने के बाद वह बाइक से वापस घर जा रहा था। अभी वह तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुंडेराबाबू चौराहे के पास पहुुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेंस से पुलिस वाले घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल नीतिश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें