फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में रक्षाबंधन का निकल गया शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधने का बहनों का सपना चकनाचूर हो गया। इसकी वजह देवरिया में लगा करीब पांच घंटे जाम रहा। यातायात और कोतवाली पुलिस के घंटों प्रयास के बाद राहगीरों को शाम को जाम से निजात मिला।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सोमवार को भाइयों को बहनों और बहनों को भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी रही। इसका कारण सुबह 10.30 से 1.53 बजे तक ही रक्षा बंधवाने का शुभ मुहूर्त था। 1.53 बजे के बाद ग्रहण का सूतक प्रारंभ हो जाएगा। ऐसी स्थिति में भद्रा के बाद और सूतक से पहले रक्षाबंधन करना ही शुभकारी था। इसके बाद रक्षाबंधन के लिए मुहूर्त नहीं था। रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद भी बहन और भाई एक-दूसरे के घर जाने के लिए सुबह से ही घरों से निकल गए। सलेमपुर, लार, खुखुंदू, देवरिया बस स्टैंडों पर अनुबंधित बसों के नहीं होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। देवरिया में आईटीआई स्कूल से पुरवा चौराहे तक सुबह 11 से चार बजे तक जाम लगा रहा। बस में सवार महिलाएं बस चालकों से मुहूर्त खत्म होने का हवाला देते हुए जल्दी पहुंचाने की गुजारिश करती दिखीं। हालत इतने खराब हो गए यातायात पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस और क्यूआरटी को जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिली। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर एक दिन पहले एसपी राजीव मल्होत्रा ने मातहतों को मीटिंग में सख्त हिदायत दिया था। बावजूद जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। टीएसआई रामवृक्ष यादव ने बताया कि त्योहार की वजह से शहर में अचानक जाम लग गया। काफी प्रयास के बाद जाम खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें