फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौलीराज। दहेज के लिए नवविवाहिता को ससुरालियों ने मार डाला। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुुलिस ने आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद की बेटी पिंकी की शादी करीब एक माह पूर्व कोतवाली के धवरकन गांव निवासी दुर्गेश से हुई थी। सोमवार को सुबह गांववालों के माध्यम से पिंकी की मौत होने की जानकारी मायके वालों को मिली। विवाहिता के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ससुराल वाले लाश छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने सास, ससुर समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। ससुरालवालों का आरोप है कि घर में विवाद के बाद पिंकी ने खुद फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर शव उतारा गया। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद दहेज के लिए पति पीटता था। इसकी जानकारी होने पर उसे समझाया गया। पिंकी के पिता की तहरीर पर पति दुर्गेश, ससुर रामप्यारे, सास शीला, सुशीला, धीरेंद्र, प्रमोद, सोनू और मनोज पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें