फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिविर में 158 मरीजों की हुई जांच, जरूरी सलाह दी

Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी सीएचसी में कैंसर की जांच करते चिकित्सक व मरीज। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
भटनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान की टीम ने 158 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बिरबिया ने सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के साथ मरीजों की जांच कर कैंसर के लक्षणों की पहचान और बचाव के उपाय बताए। अधिकांश मरीज मुंह के छाले, भूख न लगना, पाचन समस्या, स्तन में गांठ, फेफड़े व गर्भाशय संबंधी दिक्कतों से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई।
विज्ञापन

जागरूकता सत्र में स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम को कैंसर के शुरुआती लक्षण, जांच और बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती पहचान से कैंसर का इलाज संभव है और समय पर जांच जीवन बचा सकती है। महिलाओं को स्तन स्व-परीक्षण की विधि भी सिखाई गई।
शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन सिंह, डॉ. एम.के. यादव, अजय श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा। इस दौरान उमेश कुमार सिंघानिया, रसेंदु फोगला,अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें