फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को चिह्नित कर लगाएं गैंगेस्टर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में युपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक के बैठक में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। यूपीएसआईडीसी कानपुर के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी प्रमोद पांडेय ने गुरुवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला अस्पताल, सदर तहसील, कोतवाली का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने संबंधितों को पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से काम करने की हिदायत दी, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि आप लोग जो भी कार्य करें, उसमें मानक और गुणवत्ता अवश्य निर्धारित हो। किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान अवैध खनन, भू-माफिया और यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि अपराधियों को चिन्हित करते हुए उन पर जिला बदर, गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई में न हिचकें। बाट माप, फूड टेस्टिंग, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ, आबकारी, छात्रवृत्ति, जलनिगम, राशन वितरण, विद्युत, कृषि, सिंचाई, नलकूप, सेतु निगम, बाढ़ खंड सहित अन्य विभागों के योजनाओं की समीक्षा की। विभिन्न योजनांतर्गत विभागों से मिलने वाले ऋण से संबंधित आवेदन पत्रों के निस्तारण में बैंकों की लचर प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए एलडीएम को निर्देश दिए कि इसकी समीक्षा लगातार करते हुए सुनिश्चित करें। गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में गन्ना किसानों का भुगतान मिल मालिक नहीं करते तो उसके विरुद्ध एफआईआर कराएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों का शत प्रतिशत चयन कर अतिशीघ्र पंजीकरण की कार्रवाई को कहा। उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के कार्यों में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर संबंधित को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम उमेश कुमार मंगला, राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ सदर वरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।

सीएमओ पर बिफरे नोडल अधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण
समीक्षा बैठक से पहले नोडल अधिकारी प्रमोद पांडेय ने जिला व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार और बच्चों के वार्ड में समुचित साज सज्जा का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस को निर्देश दिए कि इस कार्य को सभी कक्षों में शीघ्रता से कराएं। एसएनसीयू वार्ड, केएमसी इकाई को आकर्षण व सजावटी बनाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल में विद्युत कनेक्शन की समुचित व्यवस्था न मिलने पर एक्सईएन विद्युत को आगाह किया कि तीन दिन में कनेक्शन में देरी हुई तो एफआईआर कराया जाएगा।
विज्ञापन


अभिलेखों के रखरखाव में सुधार के निर्देश
नोडल अधिकारी ने सदर कोतवाली व तहसील का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के जीपीएफ पास बुक, व्यक्तिगत पत्रावली व सेवा पुस्तिका के रखरखाव पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि अंकन नियमानुसार अद्यतन रखा जाए, जिससे कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय कोई परेशानी न हो। उसे अपना क्लेम समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने तहसील में लंबित शिकायतों, पुराने वादों व आरसी की वसूली सहित सीलिंग के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई की पत्रावली भी देखी। पुराने मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें