फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर टेबल पर होगी चार कर्मचारियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर टेबल पर होगी चार कर्मचारियों की ड्यूटी
विज्ञापन


गणना पर्यवेक्षक और सहायक गिनेंगे वोट, माइक्रो आब्जर्वर करेंगे निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव के नतीजों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से जनता के सामने लाने के लिए प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। वोटों की गिनती के लिए 392 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक तिहाई कर्मचारी आरक्षित भी रखे गए हैं। मतगणना पंडाल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। हर टेबल पर गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक के अलावा एक माइक्रो आब्जर्वर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। गणना पर्यवेक्षक और सहायक ईवीएम में प्रत्येक प्रत्याशी को मिले वोटों की गिनती करेंगे, जबकि माइक्रो आब्जर्वर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ईवीएम की ढुलाई और फिर उसे सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का दायित्व दिया गया है। इनके अलावा एक तिहाई कर्मचारियों को आरक्षित भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके। सबसे पहले डाकमत गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। अफसरों के मुताबिक सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी। इसके कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


26 से 29 राउंड में होगी गणना
विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती 26 से 29 राउंड में होगी। सबसे कम 26 राउंड में देवरिया, रुद्रपुर व बरहज विधानसभा क्षेत्र के वोट गिन लिए जाएंगे। रामपुर कारखाना के वोटों की गिनती 29 राउंड में पूरी होगी। पथरदेवा व भाटपाररानी के लिए 28 व सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की गिनती 27 राउंड में होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगे हैं। लिहाजा एक राउंड में अधिकतम 14 ईवीएम खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें