फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को कामन सर्विस सेंटर से मिलेगा गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कामन सर्विस सेंटर से मिलेगा गोल्डन कार्ड
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत चयनित हैं 1.45 लाख लाभार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना में चयनित लोगों को गोल्डन कार्ड के लिए अस्पतालों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सहज जन सेवा केंद्र) केंद्रों से वह गोल्डन कार्ड ले सकेंगे। इसके एवज में उन्हें सिर्फ 30 रुपये देना होगा। शुुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कामन सर्विस सेंटर संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में 1.45 लाख पात्रों का चयन हुआ है। चयनित सरकारी अस्पतालों या वेलसेंटर पर गोल्डन कार्ड बनना था। लेकिन सरकारी अस्पतालों में सिस्टम कम और लाभार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण गोल्डन कार्ड बनाने में काफी दिक्कते आ रही थीं। मुख्य कार्यपालिका अधिकारी संगीता घोष ने वीडीओ कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी सीएमओ और जिला प्रशासन को लाभार्थियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए गोल्डन कार्ड बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे कामन सर्विस सेंटर की मदद लेने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कामन सर्विस सेंटर संचालकों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। गोल्डन कार्ड के अलावा मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी मदद भी करेंगे। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गोल्डन कार्ड कामन सर्विस सेंटर से भी लाभार्थी बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र 30 रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें