फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में व्यापारी लामबंद

विज्ञापन
देशव्यापी बंदी के दौरान दवा विक्रेताओ ने मालवीय रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ऑनलाइन फार्मेसी एवं लाइसेंस नवीनीकरण की व्यवस्था को लेकर जिले के दवा व्यापारी शुक्रवार को लामबंद रहे। दुकानें बंद रखकर विरोध जताया और जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार की इस व्यवस्था को व्यापारी विरोधी और अव्यवहारिक करार देते हुए खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले निकला जुलूस मालवीय रोड, सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मालवीय रोड पर हुई बैठक में एसोसिएशन के मंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी से दवा व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। उन पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि दवा की दुकान के नवीनीकरण संबंधित नियम अव्यवहारिक हैं। इससे 50 प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद होने के कगार पर हैं। ग्राहक को प्रतिबंधित दवाएं भी आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जबकि उन दवाओं को विक्रय संबंधित कई औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है, जो भेदभाव पूर्ण है। इसे बंद किया जाना जरूरी है। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई अध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। इस मौके पर अनूप महाजन, प्रवीण केडिया, विनोद अग्रवाल, जगजीत सिंह सलूजा, अजय जायसवाल, दीपक गुप्ता, लोकेश गोयल, ग्यासुद्दीन, मनोज गौड़, देवांशु वर्मा, राहुल बरनवाल, गंगा पांडेय, दिलीप जायसवाल, गजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, अनिल बंसल, धर्मेंद्र दुबे, राकेश सिंह, अशोक मणि त्रिपाठी, अनूप कानोडिया, धनोज जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लाखों का कारोबार प्रभावित
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की हड़ताल का व्यापक असर दिखा। अस्पताल के आसपास की कुछ दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों पर पूरे दिन ताला लटकता रहा। इससे लाखों के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। अध्यक्ष रणजीत सिंह के मुताबिक करीब 25 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है। दवा की दुकानें बंद रहने से मरीज व उनके तीमारदार भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें