खुखुंदू कस्बे में एक तिलकोत्सव में लड़की पक्ष ने डेढ़ सौ आम के पौधे लड़के पक्ष को भेट किया
- फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। एक पौधा लगाना सौ पुत्र के सामान है। ऐसा लोगों का मानना हैं। एक पिता ने बेटी के तिलक में 150 आम के पौधे वर पक्ष को भेंट कर नई मिसाल पेश की है। इस परंपरा की शुरुआत कर लोगों को चौका दिया है।
मंगलवार की देर शाम कस्बे में आए एक तिलकोत्सव में पहुंचे सभी लोग आम के पौधे को देख चौक गए। देखते ही देखते पौधे की चर्चा पूरे कस्बे में फैल गई। कन्या पक्ष का कहना हैं कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में यह पौधे मदद करेंगे। कन्या पक्ष के मुताबिक शादी तय करने के समय ही यह तय किया गया था कि अधिक से अधिक आम के पौधे तिलकोत्सव में भेंट किए जाएंगे। कन्या पक्ष की इस नई सोच और शुरुआत की सभी ने सराहना की है। वर पक्ष का कहना हैं कि इस पौधे को शुभचिंतकों में एक-एक करके भेंट किया जाएगा, ताकि लोग पौधे लगाकर वर और वधू को आशीर्वाद दें। इससे पर्यावरण शुद्ध तो रहेगा।