फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. महबूब आजम का रिकार्ड बरकरार, फिर हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रिकॉर्ड तोड़ मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम को सीएमओ ने शुक्रवार को सम्मानित किया। कार्यों के बदौलत जिले के सम्मान बढ़ाने वाले नेत्र सर्जन को डॉक्टर और कर्मचारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम को गांधी जयंती पर बेहतर कार्य करने के उपलक्ष्य में डीएम सुजीत कुमार ने सम्मानित किया था। नेत्र सर्जन वर्ष 2014-15 में 24 घंटे के अंदर 116 मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर चर्चा में आए थे। तय सीमा से अधिक ऑपरेशन करने वाले नेत्र सर्जन पर शासन से जांच बैठ गई और जांच अधिकारियों को भी इनके कार्यों का लोहा मानना पड़ा। उसी समय तत्कालीन सीएमओ डा. एएन तिवारी ने एक सर्जन को एक कैंप में मात्र 30 ऑपरेशन करने का आदेश जारी किया। वर्ष 2012-13 में 1007, वर्ष 2013-14 में 1068, वर्ष 2015-16 में 1315 और 2016-17 में 1732 मोतियाबिंद कर ऑपरेशन कर नेत्र सर्जन ने अपने चार वर्षों का रिकॉर्ड बरकरार रखे हैं। डॉ. महबूब आजम को इसके पूर्व कमिश्नर पीके मोहंती, तत्कालीन डीएम मणि प्रसाद मिश्र, शरद कुमार और अनिता श्रीवास्तव भी सम्मानित कर चुकी हैं। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि ऐसे चिकित्सक से जहां स्वास्थ्य विभाग को अपने पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें