मेहरौनाघाट। नौकरी के नाम पर एक महिला ने तीन लोगों का तीन लाख रुपये ठग लिया है। रकम वापस मांगने पर युवकों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित युवकों ने थाने में इसकी शिकायत की है।
लार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पिंडी निवासी अजीत मौर्य से 1.60 हजार, संतोष गिरि से 80 हजार और शिवशंकर से 60 हजार रुपये नौकरी के लिए ली है। ठगी के शिकार युवकों का आरोप है कि महिला नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली। बाकी रुपये ज्वानिंग लेटर मिलने के बाद देना था। महिला नौकरी देने के नाम पर कई महीनों तक दौड़ाती रही। रुपये मांगने पर महिला उल्टा सीधा बोलने लगी और केस दर्ज में फंसाने की धमकी दी। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।