बरहज। जयनगर स्थित विद्युत सब-स्टेशन से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति बहाल होती है। विभाग तय शेड्यूल की जगह मनमाने ढंग से आपूर्ति दे रहा है। जिसको लेकर निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ने क्रमिक अनशन शुरू किया है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से अघोषित कटौती बंद किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
नगर के अटल तिराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समर्थकों और नगरवासियों के साथ शनिवार को करीब 12 बजे से अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप है कि सरकार कुछ और कह रही है। जबकि विभाग तय शेड्यूल को दरकिनार कर मनमाने तरीके से कटौती करने में जुटा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में रात काटना मुश्किल हो गया है। बिजली विभाग भी आपूर्ति देने के जगह खिलवाड़ कर रहा है। जिससे लोग लो-वोल्टेज और हो रही अघोषित कटौती से आम जनता त्रस्त है। इस दौरान तारकेश्वर नाथ वर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, पंकज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डॉ. अमित राय और शेषनाथ यादव आदि मौजूद रहे।