फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी का प्रमाण पत्र मिलते ही खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। फसल ऋण मोचन योजना के तहत शनिवार को तहसील में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 249 किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रविंद्र कुशवाहा ने की। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। फसल बीमा योजना की शुरूआत भाजपा ने शुरू किया। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। किसान खुशहाल रहेगा तो देश तरक्की करेगा। जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है। ऋण मोचन योजना से किसानों को बहुत ही राहत मिला है। सांसद ने 249 किसानों को 1.4 करोड़ का ऋणमाफी का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्रा, सुमित कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा, एसडीएम राम विलास राम, तहसीलदार ओमप्रकाश, बलबीर सिंह दादा, सुनील सनेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें