फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संयुक्त समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और पूरा वेतन नहीं मिलने पर आरपार के संघर्ष का ऐलान किया।
विज्ञापन

रामयोगेंद्र भारती की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए मनोज सिंह चंदेल ने कहा कि तीन दिन का समय लेकर प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण मेला मैदान में धरना समाप्त कराया था, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। शशांक शेखर सिंह ने कहा कि समान कार्य का समान वेतन मिलना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर रही है। संजय पांडेय और जयप्रकाश यादव ने कहा कि हमें भीख नहीं सम्मान चाहिए। सरकार से अब आरपार का संघर्ष किया जाएगा। अंकलेश्वर सिंह और विद्यानिवास यादव ने कहा कि विद्यालय का मोह छोड़ शिक्षामित्र धरने में शामिल हों। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सत्याग्रह नहीं अब जंग होगा। सभी लोग एक-एक तिरंगा लेकर धरना में आएं। रमेश यादव और अरुण सिंह ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ विश्वासघात किया है। सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। धरने को हरेंद्र पांडेय, नरेंद्र यादव, अंबिका तिवारी, हौसला द्विवेदी, अविनाश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कलेक्ट्रेट से निकलकर शिक्षामित्र सुभाष चौक पहुंचे और राष्ट्रगान के साथ धरने को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें