फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक से सलेमपुर में दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कोतवाली के सामने से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई नगर में लूट से सनसनी फैल गई। बैंक पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णानंद सिंह का नगर के एसबीआई में अकाउंट है। शुक्रवार को वह बैंक पहुंचे और अकाउंट से दो लाख रुपये की निकासी किए। रकम से भरा बैग लेकर पैदल बस स्टैंड के लिए चले दिए। इसी दरम्यान बाइक सवार दो बदमाशों पहुंचे और झपट्टा मारकर बैग लेकर भागे। घटना के बाद बदमाश कोतवाली के सामने से देवरिया की ओर निकल गए। कोतवाली पहुंचे पीड़ित शिक्षक ने जानकारी दी। पुलिस लुटेरों का तलाश करने के बजाए बैंक पहुंची और सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला जो लुटेरों से तालुक रखता हो। बैंक पर तैनात सिपाहियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मौके पर पहुंचे सीओ शितांशु यादव और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जानकारी ली। कोतवाली विजय सिंह गौर ने बताया कि अज्ञात दो बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस की सुस्ती से बदमाशों का बढ़ा हौसला
कोतवाली पुलिस की सुस्ती से बदमाशों का हौसला बुलंद है। नगर के ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े बदमाशों ने 10 अप्रैल को पेट्रोल पंप मैनेजर से असलहे के बल पर 4.99 लाख रुपये लूट लिया था। इसके अलावा शिक्षक मुन्नीलाल प्रजापति और बंजरिया गांव के एक किसान का लाखों रुपये बैंक के अंदर से चोरी हो गया। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज से चोरों की तस्वीर भी निकाला और बैंक पर होमगार्डों के साथ सिपाहियों की ड्यूटी लगने लगी। बावजूद इसके बदमाशों और चोरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें