फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शराब पीने वाले को साइकिल देकर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल (देवरिया)। समाज में नाम, प्रतिष्ठा और सम्मान पाने के लिए लोग बड़े या अनूठे काम करते हैं, पर किसी शख्स को अगर शराब पीने के लिए सम्मानित किया जाए तो बात चौंकाने वाली लगती है। देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सोमवार की शाम यहां देशी शराब की दुकान के मालिक ने सबसे अधिक शराब पीने वाले व्यक्ति को बाकायदा साइकिल देकर सम्मानित किया, वह भी पूरी धूम-धाम और गाजे-बाजे के साथ। इस अजीबोगरीब ‘सम्मान समारोह’ को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बरठा चौराहे के सरकारी देशी शराब के ठेकेदार ने ऐलान किया था कि जो व्यक्ति उसकी दुकान से सबसे अधिक शराब पिएगा, उसे साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। ठेकेदार ने अपने इस वायदे पर अमल करते हुए यह कारनामा करने वाले परसिया अली निवासी कृष्णकांत भगत को सोमवार की शाम साइकिल देकर सम्मानित किया। बताया जाता है कि वह 6 माह में करीब 65 हजार रुपये का शराब पी गया। सम्मानित होने के बाद कृष्णकांत जुलूस के साथ पूरे बरठा चौराहे पर घूमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें