फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी कल डीएम कार्यालय पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी छह जुलाई को कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। धरने की सफलता के लिए मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने की। वक्ताओं ने अधिकारियों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह धरना प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिया जा रहा है। धरना सुबह 11 बजे से शुरू होगा। डीएम के जरिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन ने उच्चाधिकारियों को जन सुनवाई के लिए प्रात: नौ बजे से कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं-कहीं अधिकारी कर्मचारियों को नौ बजे कार्यालय आने पर मजबूर किया जा रहा है। यदि थोड़ी भी देरी हो जाती है तो कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है। इसी के विरोध में छह जुलाई को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महेंद्र जायसवाल, रमेशपति त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें