चेरो चौराहा। ट्रांसफार्मर जलने से बरठा बाबू गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे गांव वालों को उमसभरी गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहा है। लेकिन विभागीय अफसर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं कर रहे हैं।
सतरांव विद्युत उपकेंद्र से बरठा बाबू आपूर्ति होता है। गांव में लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर तीन माह में चार बार जल चुका है। गांव के श्रीराम सिंह, शिवजी यादव, सुनील, धन्नु सिंह आदि का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली विभाग के अफसरों से मांग की गई। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका। शनिवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। इस बाबत जेई ने बताया कि जानकारी हुई है। इसका स्टीमेट भेज दिया गया है।