फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल केंद्र पर 149 वृद्धजनों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल केंद्र पर 149 वृद्धजनों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को वृद्धजनों का जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण हुआ। हां कुल 149 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। इसमें लक्ष्य दो सौ के सापेक्ष 147 बुजुर्गों ने वैक्सीन की प्रथम खुराक ली, जबकि दो लोगों ने द्वितीय डोज ली। टीकाकरण के लिए एक टीम लगाई गई थी।
जनपद में बुधवार को एक केंद्र पर साठ वर्ष से ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष तक के व्यक्ति जो को-मारविड (शुगर, हॉर्ट, वीपी सहित लंबी बीमारी) से ग्रसित हैं, को भी टीका लगा। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, रामकुमार, एएनएम रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंदा थापा तैनात रहीं। यहां ग्रापए के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टेन वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव प्रेमचंद्र मिश्र, बरहज तहसील के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय, ओमप्रकाश यादव, इलाहाबाद के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक शशिभूषण त्रिपाठी, चंद्रावती राय, प्रभावती सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रेमशंकर, उर्मिला देवी, रामचंद्र सिंह, परशुराम तिवारी, दिनेश मिश्र, अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अकुंर सांगवान आदि ने केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंच लगवाएं टीका
ग्रापए के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय व प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने संगठन के साठ वर्ष के ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष के बीमारी से ग्रसित सदस्यों से कहा है कि वे अपने समीप वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंच कर टीका लगवाएं तथा अन्य वृद्ध लोगों को टीका लगवाने में सहयोग करें। इससे घबराने की बात नहीं है। वैक्सीन सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें