फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

भाटपार रानी। बाजार से घर समय अधेड़ की बाइक की चपेट में आने से सोमवार की रात में भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल के जरिए मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खामपार के जयपुर टोला निवासी जगन्नाथ कुशवाहा (48) खामपार थाने के पास स्थित बाजार से रात में घर लौट रहे थे। थाना से कुछ दूरी पर भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग पर सोमवार रात में 9.30 बजे सामने से आ रहे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार बाइक को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ पंचम लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में होनी है बेटे की शादी
भाटपाररानी। जगन्नाथ कुशवाहा के तीन पुत्र हैं। पत्नी का काफी पहले निधन हो चुका है। दोनों लड़के बाराबंकी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीसरे लड़के की शादी अप्रैल माह में होनी है। लेकिन असमय मौत से उसका सपना अधूरा रह गया। पिता की मौत के बाद लड़कों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें