फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में शिथिलता पर पथरदेवा बीडीओ से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कार्य में शिथिलता पर पथरदेवा बीडीओ से स्पष्टीकरण
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ली स्वच्छता समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला स्वच्छता समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने स्वच्छता कार्यक्रम में तैनात अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। कार्य में शिथिलता बरतने पर पथरदेवा बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने स्वच्छता समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सेवा प्रदाताओं को डूडा के माध्यम से नियुक्त किया जाए। जो अच्छा कार्य करे, उनकी सेवा को आगे भी बढ़ाया जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार के लिए किए गए व्यय विवरण से संबंधित अधिकारी अपना-अपना खर्चे का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दें, ताकि आगे भी धनराशि अवमुक्त की जा सके। डीएम ने कार्यक्रम से संबंधित त्रैमासिक स्वच्छता पत्रिका, स्वच्छता पत्रिका, स्वच्छता कैलेंडर आदि के प्रकाशन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। सीएलटीएस विधा में टिगरिंग एवं फॉलोअप में लगे चैंपियंस स्वच्छताग्रहियों को समय से भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, डीपीआरओ ओम प्रकाश पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, अर्थ संख्या अधिकारी सच्चितानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें