फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार वर्ग फीट में बनेगा पंडाल

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। 26 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज के साथ ही मुख्यमंत्री 100 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। अफसर इसके लिए तैैयारियों में जुट गए हैं। जीआईसी परिसर में 70 हजार वर्ग फीट में पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें 40 हजार लोग आ सकेंगे। हालांकि, 15 हजार लोगों के लिए कुर्सियां लर्गाइं जाएंगी। उधर, मंच भी बेहद भव्य होगा। 
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 26 दिसंबर को सीएम करेंगे। दोपहर में डीएम अमित किशोर कॉलेज कैंपस में पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था और लगाए जा रहे पंडाल का जायजा लिया। वाहन पार्किंग की व्यवस्था कॉलेज के पीछे करने के निर्देश दिए। 32 फीट चौड़ा और 56 फीट लंबा मंच बनेगा। टेंट की चौड़ाई 200 फीट और लंबाई 350 फीट होगी। टेंट में 35 से 40 हजार तक लोग आ सकते हैं। हालांकि, 15 हजार कुर्सियां ही लगेंगी। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए पूरब तरफ एक और उत्तर तरफ दो गेट बनेगा। इसमें एक वीआईपी के लिए प्रवेश गेट होगा। मंच के उत्तर तरफ विभागीय स्टॉल लगेंगे। 100 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। डीएम ने बैठक कर सभी विभागों से ब्योरा मांगा है। इस दौरान सीडीओ राजेश कुमार त्यागी,  एडीएम सीताराम गुप्त, पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके चौधरी, एसडीएम रामकेश यादव, एई केसरी प्रसाद, टीएसआई रामवृक्ष यादव, प्रधानाचार्य पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

इनसेट 
सफाई के लिए 210 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी 
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज कैंपस की सफाई के लिए 210 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीपीआरओ की देखरेख में कैंपस की सफाई कराई जा रही है। कॉलेज कैंपस में बन रहे बॉस्केटबॉल कोर्ट का निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बनेंगे तीन सेफ हाउस 
देवरिया। सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमे में तैयारी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में तीन सेफ हाउस बनाए गए हैं। एक सेफ हाउस आईसीयू में, दूसरा ओटी में और तीसरा जनरल पेशेंट के लिए एक वार्ड में बनाया गया है। 26 दिंसंबर को सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें