फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में छात्रा की मौत, अफवाहों से परेशान रहे अफसर

विज्ञापन
मदरसा स्टाप से पूछताछ करते सीओ सदर वरुण मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मलसी गांव में बुधवार की सुबह मदरसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत को लेकर अफवाहों के बाद मामला गर्म हो गया। सीओ सदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन में पता चला कि छात्रा की तबीयत खराब चल रही थी। स्कूल पहुंचने के दौरान वह गश खाकर गिरी और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर के हाटा कस्बे के इंद्रानगर निवासी अलाउद्दीन की पुत्री आफरीन मलसी के गौसिया अनवारुल उलूम मदरसे में कक्षा छह की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह स्कूल पहुंची। प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्रा अपने कक्षाओं में जाने लगीं। इसी दौरान आफरीन गश खाकर गिर पड़ी। साथी छात्राओं की मदद से उसे कमरे में ले जाया गया। मदरसा प्रबंधन ने आनन-फानन में छात्रा को पथरदेवा के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रबंधक ने छात्रा के घर वालों को सूचना दी। बाद में छात्रा के शव को घर भेजवा दिया गया। छात्रा की मौत के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सूचना पाकर एसओ शुभनारायण दुबे मदरसे में पहुंच गए। कुछ देर बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने पहुंचकर छानबीन की। दोपहर बाद सीओ सदर वरुण मिश्र भी पहुंचे। छात्रा के भाई सरवर ने बताया कि आफरीन की तबीयत खराब थी। उसके पेट में दर्द रहता था और चक्कर भी आता था। वह पहले भी छत से गिर गई थी। उसका इलाज चल रहा था। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ ने बताया कि तबीयत खराब होने से छात्रा की मौत हुई थी। कोई अन्य मामला नहीं था। अप्रिय घटना की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें