फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने कोर्ट पहुंचकर एफआईआर का नकल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवेचक से एसआईटी के मुखिया ने लिया प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालिका गृह कांड में सोमवार को एसआईटी ने कोर्ट पहुंचकर एफआईआर का नकल लिया। एसआईटी के मुखिया एडीजी क्राइम मेरठ संजय सिंघल ने विवेचक से जांच का प्रगति रिपोर्ट लिया। बताया जा रहा है कि जांच की प्रगति से संजय सिंघल खुश नहीं हैं। रविवार की देर रात में सातों कर्मचारियों से एसआईटी ने पूछताछ कर जानकारी ली।
देवरिया बालिका गृह कांड की जांच करी एसआईटी के मुखिया संजय सिंघल रविवार की दोपहर बाद जिले में आए। उन्होंने मातहतों के साथ देर रात मीटिंग कर जांच रिपोर्ट की प्रगति को देखा। देर रात में गिरिजा त्रिपाठी की संस्था में काम करने वाले सात कर्मचारियों से उन्होंने अलग-अलग बात की। उनसे घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। सोमवार को एसआईटी ने कोर्ट पहुंचकर मामले में दर्ज एफआईआर की नकल ली। एसआईटी के मुखिया संजय सिंघल ने विवेचक बृजेश यादव से प्रगति रिपोर्ट लिया। बताया जा रहा है कि इस विवेचना से वह खुश नजर नहीं आए।
विज्ञापन

---
इनसेट में
गिरिजा के शिक्षक बेटे के नेपाल भागने की चर्चा
देवरिया। बालिका गृह कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक बेटे के नेपाल भागने की चर्चा है। एसआईटी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस कांड के बाद से उसे कई दिन तक पुलिस हिरासत में रखा गया था। कोतवाली से छोड़ने के बाद पुलिस उस पर नजर रख रही थी। उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था। एसआईटी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

---
जमानत पर सुनवाई आज
देवरिया। बालिका गृह संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन त्रिपाठी व अधीक्षिका कंचनलता त्रिपाठी की जमानत पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें