फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों समेत छह शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा पुलिस ने रविवार की सुबह सलेमपुर-मैरवां मार्ग पर तीन वाहनों के साथ छह शराब तस्करों को पकड़ लिया। तीनों लग्जरी कार में लाखों रुपये की हरियाणा निर्मित शराब मिली। तस्कर इसे बिहार प्रांत में ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग बाजार की सीमा बिहार प्रांत से लगती है। यह मार्ग शराब तस्करों के लिए मुफीद है। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव हमराही श्रवण गिरी, राहुल वर्मा, संजय कुमार, रविशंकर यादव, देवेश शुक्ला के साथ रामपुर बुजुर्ग बाजार में सुबह छह बजे ही पहुंच गए। थोड़े ही देर में तीन कारें आती हुई दिखाई दीं। पुलिस को देख कार चालकों ने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों कारों में हरियाणा निर्मित लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब मिली। पकड़े गए तस्कर अनिल सिंह पुत्र सतपाल, राकेश पुत्र रामगोपाल, प्रदीप पुत्र जलवीर सिंह, नवीन पुत्र सुखवीर सिंह, विनोद पुत्र अशोक कुमार और रिंकू पुत्र चांद हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिले के निवासी हैं। बनकटा पुलिस ने 60 आबकारी अधिनियम और जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। तीनों कारों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

बार्डर पर बदल देते थे नंबर प्लेट
भाटपाररानी। तस्करों ने शराब के अवैध कारोबार के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। इससे वे आसानी से अपने मकसद में कामयाब हो जाते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह शराब की खेप कई बार बिहार पहुंचा चुके हैं। पुलिस को उनकी कार से कई नंबर प्लेटे बरामद हुई हैं। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि फिल्मों को देखकर यह आइडिया इस्तेमाल करना शुरू किए तो कामयाबी मिलने लगी। लखनऊ तक दिल्ली और हरियाणा के नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते और आगे यूपी का नंबर प्लेट लगा लेते हैं। बरामद कारों के नंबर स्कूटी, विक्रम टेंपो और मोटरसाइकिल के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें