फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की घटना के बाद प्रदेश में सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हरियाणा के गुरुग्राम के रायन स्कूल की घटना के बाद प्रदेश में सतर्कता जारी कर दी गई है। डीजीपी कार्यालय की ओर से सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा है कि विद्यालय के प्रबंधक नियमित, संविदा कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड, चतुर्थ श्रेणी और कैंटीन के कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन कराएं। प्राइवेट स्कूल बस, वैन चालकों एवं परिचालकों का भी सत्यापन होना है। विद्यालय के चारो तरफ चाहरदीवारी होना जरूरी है। प्रवेश और निकास द्वार पर रजिस्टर्ड एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएं। विद्यालयों में आगंतुक रजिस्ट्रर, सीसीटीवी कैमरे, अनाधिकृत वस्तुओं पर प्रतिबंध, टायलेट, बाथरूम में सुरक्षा, पहचान पत्र निर्गत करना और मासिक सुरक्षा समीक्षा की जाए। विद्यालय के इन सभी कार्यों में एसएसपी और एसपी को अपने मातहतों के माध्यम से सहयोग करना होगा। यदि यह व्यवस्था ठीक ढंग से लागू हो गई तो फिर छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें