फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलट मालिक समेत नौ लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लंबे समय से सलेमपुर के एक होटल में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस की छापामारी से होटल में भगदड़ मच गई। आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भाग गए। नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय से मोहरभाई चौक जाने वाली सड़क पर ‘पथिक निवास’ है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यहां देह व्यापार का धंधा चलता था। एसपी राजीव मल्होत्रा से किसी ने शिकायत की। एएसपी के निर्देश पर सीओ शितांशु कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम होटल पर छापामारी की गई। कई लोग पीछे के रास्ते भाग गए। पुलिस ने भरौली निवासी होटल मैनेजर जीतेंद्र, रामप्रवेश, वर्कर सतीश यादव, धनौती लाला गांव निवासी राकेश यादव, नवलपुर गांव निवासी जीवन गुप्ता, इंदौली गांव निवासी उमाशंकर, नौतन बिहार और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक बाइक और एक स्कार्पियो भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आठ लोगों समेत होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया। एसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को 2500 रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें