फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। बड़े भाई की पत्नी के बह्मभोज की तैयारी को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए। मामला इस कदर बिगड़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से हमला कर मार डाला। घटना मंगलवार की शाम पकड़ी खास गांव में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पत्नी फातिमा की तहरीर पर देवर और भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पकड़ी खास गांव के सत्तार नट सात भाई थे। चार भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी हैं। सत्तार छठवे नंबर का था। सत्तार के सबसे बड़े भाई स्व. लक्ष्मण की पत्नी लीलावती की मौत घटना के एक दिन पहले हो गई थी। उसके बह्मभोज के लिए राशन और रुपये को लेकर सत्तार और छोटे भाई गुलेल नट में मंगलवार की शाम विवाद शुरू हुआ। गुलेल ने सत्तार के सीने में चाकू से वार कर दिया। सत्तार जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पुलिस दो घंटे की मशक्कत के बाद सत्तार को मौके से लेकर अस्पताल ले गई, जहां सत्तार की मौत हो गई। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सत्तार के पत्नी की तहरीर पर गुलेल और भतीजे टीपट के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही हैं।

काश पुलिस की बात मान गई होती सत्तार की पत्नी
सत्तार की पत्नी के आगे पुलिस की एक नहीं चली। घटना के बाद वह काफी देर तक जमीन पर तड़फता रहा। इसके बाद बेहोश हो गया। यदि सत्तार समय से अस्पताल पहुंच गया होता तो शायद उसकी जान बच गई होती। खून अधिक गिरने से मौत हो गई, लेकिन पत्नी फातिमा उसे ले जाने नहीं दे रही थी। करीब दो घंटे तक पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद घरवाले उसे उठाने दिए। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और दो एसआई फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। समय से सत्तार अस्पताल पहुंच गया होता तो उसकी जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें