फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बनेंगे चौदह पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बनेंगे चौदह पिंक बूथ
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव की प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जनपद में चौदह पिंक बूथ बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बूथ होंगे। इन बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही कार्मिकों के तैनाती सहित अन्य दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण, भयमुक्त माहौल में कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इस दिशा में कार्य तेज कर दिए गए हैं। जनपद में 1593 मतदान केंद्र तथा 2733 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता वोट डालेंगे। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो पिंक बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला कर्मी ही तैनात की जाएंगी। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मी महिलाओं को ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे पिंक बूथ
देवरिया। विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसमें विधानसभा क्षेत्र देवरिया में मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय भंडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल ठकुरही कक्ष-एक पिंक बूथ होगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में मतदेय स्थल सतासी इंटर कॉलेज का कक्ष संख्या-एक, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर द्वितीय का कक्ष संख्या-एक, पथरदेवा में प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर, प्राथमिक विद्यालय कोन्हवलिया बाबूराय, रामपुर कारखाना में जल निगम कार्यालय भटनी कक्ष-एक, प्राथमिक विद्यालय खोरीबारी कक्ष संख्या-दो, भाटपाररानी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलपार पंडित के कक्ष संख्या-एक व दो, सलेमपुर में श्री सरवार आर्दश संस्कृत महाविद्यालय कक्ष संख्या-एक, प्राथमिक विद्यालय इचौना बाजार, सलेमपुर कक्ष संख्या-एक तथा विधानसभा क्षेत्र बरहज में उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरी भट व प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली उर्फ तरौली को पिंक बूथ बनाया जाएगा।
सीडीओ व स्वीप प्रभारी रवींद्र कुमार ने जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 14 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। ये मतदेय स्थल पूर्णतया महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों के लिए पैक हो रही सामग्री
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों के लिए झोला तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मतदान के दौरान प्रयोग होने वाले सामग्री की पैकिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय में 3184 झोले तैयार करने में कर्मी जुटे हैं। प्रत्येक झोले में विभिन्न प्रकार के लगभग 40 प्रपत्र, 42 लिफाफा, पेन, कागज, पैड, स्केल, मुहर, ब्राशसील, अमिट स्याही, धागा, सुतली, सूआ सहित अन्य सामग्री रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें