फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क की तरक्की एवं सलामती की दुआ संग हुई ईद की नमाज

विज्ञापन
अबुबकर नगर स्थित अमन गेट पर लोगो ने एक दुसरे को गले लगाकर ईद का मुबारक बाद दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ईद-उल-फित्र की नमाज शनिवार की सुबह तय समय पर अमनो-अमान की दुआ के साथ पूरी हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा, नमाज, तरावीह, सदका-ए-फित्रा, जकात, नेक काम की अल्लाह की बारगाह में कुबूलियत की दुआएं की। नमाज के वक्त ईदगाह के इमामों की तकरीरें सुनी। ईद की नमाज अदा कर ईद का खुतबा सुना। फिर शुरू हुई एक-दूसरे को ईद मुबारक देने का सिलसिला। पूरे दिन हर जुबान पर ईद मुबारक गूंजता रहा। छोटे से लेकर बड़ों ने पूरे उल्लास एवं उमंग के साथ एक-दूसरे से गले मिल पर्व बधाइयां दी। किसी को ईदी में पैसे मिले तो किसी को तोहफे। ईदी पाने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आए। मीठी सेवइयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने मिलकर लुत्फ उठाया। ईद का सारा दिन खुशियों के नाम रहा। लोग एक-दूसरे के घर आते जाते रहे और खुशियों का पैगाम बांटते रहे।
विज्ञापन

मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया ईदगाह एवं शहर के अन्य मस्जिदों के पास मेले जैसे माहौल नजर आया। यह नजारा शनिवार को ईदगाहों, मस्जिदों व घरों में आम रहा। ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे इमामत मुफ्ती इमाम अशफाक काशमी ने ईद की नमाज अदा कराई। बाद नमाज सभी लोग हर्ष पूर्वक एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाईयां दी। ईदगाह के बाहर मालवीय रोड पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी कनय, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, एडीएम प्रशासन ने शहरवासियों खासकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। रोटरी क्लब के अखिलेंद्र शाही, राजेंद्र जायसवाल, जावेद अहमद, रविकांत मणि, अरुण बरनवाल, प्रीतम मिश्र, शशांक मणि ने कैंप लगाकर अकीदतमंदों को पानी व शर्बत पिलाया। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को ईद एवं रमजान पर किए गए बेहतर प्रबंध के लिए धन्यवाद दिया। जामा मस्जिद में गुलाम अहमद रजा, छोटी मस्जिद अबूबकरनगर में हाफिज कलीमुल्लाह ने ईद की नमाज अदा कराई। शहर के मस्जिद न्यू कालोनी, महुआबारी शांतिनगर, मदीना मस्जिद में भी वहां के पेश इमाम ने ईद की नाम अकीदत के साथ अदा कराई। इस दौरान ईदगाह व मस्जिदों के बाहर सदका खैरात मांगने वालों की भीड़ जुटी रही। सबसे ज्यादा मालवीय रोड स्थित ईदगाह पर भीड़ रही। नमाज जैसे ही समाप्त हुई, वापस निकले लोगों ने बाहर इंतजार कर कर गरीबों में स्वेच्छा के अनुसार दान किया।

कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि
ईद के मौके पर नमाज पढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान भी गए और अपने पूर्वजों की कब्रों पर दुआएं की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोग घर गए और घर आए मेहमानों का स्वागत किया। खुद सेवई खाई और उन्हें भी खिलाकर खुशी के इस पर्व को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों ने कैदियों को दी बधाई
शनिवार को जेल प्रशासन की ओर से ईद की नमाज का आयोजन परिसर में ही किया गया। मौलाना मेराज इम्तियाज ने यहां नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष इजहारुल हक बबलू, शहनवाज अहमद शानू, शफीकुर्रहमान शफक, मुन्ना लारी, नईम अहमद, नौशादुल्लाह सहित अन्य सदस्य जेल गए और कैदियों के साथ ईद मिले, सेवइयां खिलाई और पर्व की बधाईयां दी। सबने जेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा और जेल अधीक्षक के प्रति आभार जताया।

महिलाओं ने की ईद की तैयारियां
ईद की खुशियों में महिलाएं भी आगे रहीं। चांद रात के दिन खरीददारी भी की। रात में ईद के व्यंजनों का सामान तैयार किया। मेंहदी लगाई। अलसुबह उठकर फज्र की नमाज पढ़ीं। बच्चों के साथ घर के अन्य लोगों को तैयार कराया। फिर जुटी लजीज सेवइयां बनाने में। सेवइयां बन गई तो अन्य व्यंजन मटर, दही बड़ा, रसगुल्ला व सुबह का नाश्ता तैयार किया। ताकि ईद के नमाज के बाद लोग घर लौटे तो कुछ खा लें। इसके बाद दोपहर के खाने में जुट गई। झट से गोश्त व पुलाव सहित अन्य व्यंजनों को बना डाला। इसके बाद खुद भी ईद के लिए तैयार हुई। नहा धोकर किसी ने मनपसंद साड़ी पहनी तो किसी ने सलवार सूट। फिर मेहमानों की मेहमान नवाजी की तैयारी में वह जुट गईं। पूरा दिन इसी तरह बीता। शाम को सज संवर कर महिलाएं पास पड़ोस व रिश्तेदारों के यहां ईद मिलने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें