फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेतिमपुर में युवती का बाल कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर कस्बे में मायके आई एक महिला का बाल कट गया। जानकारी होने पर वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार के इंदूपुर की रहने वाली अनीता पत्नी संदीप का मायका रामपुर कारखाना के हेतिमपुर कस्बा में है। रक्षाबंधन के दिन वह मायके आई थी। गुरुवार की शाम छह बजे वह दो मंजिला छत के बालकनी में बैठी थी। उसके सिर में दर्द होने लगा। वह अपना बाल सहलाने लगी। थोड़ी ही देर बाद उसकी मां पहुंची तो देखा कि कुछ बाल नीचे गिरा हुआ है और कुछ अटका है। जब अनीता को बाल कटने की जानकारी हुई तो वह चिल्लाकर बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसका उपचार एक निजी डॉक्टर के वहां करा रहे हैं। बाल कटने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें