फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो के लिए 13 खिलाड़ी चयनित

Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इनके देवरिया लौटने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्तूबर को भोला राम मधुबन मिनी स्टेडियम, सहजनवां गोरखपुर में हुआ था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 में ऋत्विक और 17 में अनुज कुमार, अनमोल कुशवाहा, अतुल्य प्रजापति, आदर्श मौर्य, सृष्टि प्रजापति, सिद्धि प्रजापति, आरुषी पटेल, अदिति पटेल, अदिति निषाद, अवनी दीपा, साक्षी और नेहा ने स्वर्ण पदक जीते। सभी चयनित खिलाड़ी तीन अक्तूबर 2026 से होने वाली प्रांतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़, जिला ताइक्वांडो कोच गिरीश सिंह, प्रधानाचार्य बालेश्वर यादव, डॉ. कमलेश मिश्र क्रीड़ा शिक्षक आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें