फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक बेचने के नाम पर सवा 11 लाख हड़पे

Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट निवासी एक व्यवसायी से ट्रक बेचने के नाम पर लखनऊ के एक डीलर ने सवा ग्यारह लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने डीलर से बातचीत कर ट्रक का सौदा तय किया। उसने 10 नंवबर को वाहन खरीद कर 16 को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद डीलर ने खाते में 11 लाख रुपये भी मंगा लिया।
यही नहीं उसने अपनी पत्नी के यूपीआई खाते में भी 20 हजार रुपये मंगा लिए। वाहन देने की तिथि के एक दिन पहले वह घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित जब वाहन लेने लखनऊ के शिवाजी नगर पहुंचा तो डीलर व उसके परिजन फरार मिले। पीड़ित ने चिनहट थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित ने एसपी को तहरीर की कॉपी भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोनूघाट निवासी पन्नेलाल यादव पुत्र स्वर्गीय जीयन यादव गिट्टी-बालू व गेहूं-चावल ढुलाई का कार्य करते हैं। उनके पास एक ट्रक है। कार्य प्रभावित होता देख उन्होंने एक और ट्रक लेने का मन बनाया। पहले ट्रक का लोन पूरा होने के बाद उन्होंने दूसरा ट्रक लेने के लिए उसी पर फिर से लोन करा लिया। इस बाद वह पुराना 16 चक्का ट्रक लेने के इच्छुक थे। उन्होंने हिंदुजा लिलैंड फाइनेंस से 14 लाख 76 हजार 867 रुपये का लोन पास कराया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के शिवाजी नगर कामता स्थित एक डीलर से संपर्क किया।
विज्ञापन

पन्नेलाल से इनकी पहले से जान-पहचान थी। चार वर्ष पहले भी पन्नेलाल ने इसकी मदद से एक पुराना ट्रक खरीदा था। इस बार भी बात की तो उसने चार नवंबर को ट्रक की खरीदने की बात कही। डीलर ने कहा कि 10 नवंबर को आप अपना वाहन लखनऊ आकर ले सकेंगे। इसके बाद पन्नेलाल ने उसके द्वारा दिए गए खाते में 11 लाख रुपये भेज दिया। डीलर ने अपनी पत्नी का यूपीआई नंबर देते हुए पन्नेलाल से उसमें भी 20 हजार रुपये मंगा लिया। इसके बाद पन्नेलाल लखनऊ तो डीलर की पत्नी व मां, बाप घर छोड़ कर गायब मिले। पन्नेलाल ने बताया कि मैंने उसके गांव कौशांबी जिले में रहने वाले उसके भाई से संपर्क किया तो उन्होंने भी अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने एसपी को रजिस्टर्ड डाक से तहरीर भेज न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें