देवरिया। बार काउंसिल सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार को पहले दिन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव के लिए कुल चार मतदान बूथ बनाए गए थे।
w पेज पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार पहले बूथ पर 366 वोट पड़े। दूसरे बूथ पर 313 मतदाताओं ने मतदान किया। तीसरे बूथ पर 268 वोट पड़े, जबकि चौथे बूथ पर 290 वोट डाले गए। इस तरह चारों बूथों को मिलाकर कुल 1237 मत पड़े।
मतदान के दौरान बार परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। प्रत्याशियों के समर्थक दिन भर अधिवक्ताओं से संपर्क करते नजर आए।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकी। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार काउंसिल सदस्य का चुनाव उनके पेशे और हितों से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में अधिक से अधिक मतदान होना जरूरी है।