फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अटल का व्यक्तित्व विशाल, उनके जैसा कोई नहीं’

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया। भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके योगदान को सराहा गया। रामपुर गौनरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बढ़ाया। सत्ता के लिए उन्होंने कभी भी राजनीति और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका व्यक्तित्व महान और अनुकरणीय है। पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति और ताकत का एहसास कराया। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, व्रतदेव शर्मा, साहब सिंह, राजू सिंह, लाठी बाबा, अभिमन्यु यादव, बृजमोहन यादव आदि मौजूद रहे। उधर, रामनाथ देवरिया स्थित सती माता के मंदिर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि अटल जी निर्भीक व सक्षम राजनेता थे। उनके जैसा नेता न कभी हुआ है और ना कभी होगा। कार्यक्रम में रविपाल, नगर महामंत्री दुर्गेंश नाथ त्रिपाठी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की ओर से राजकीय बाल सदन में अटल जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अटल जी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व स्तर के नेता थे। इस दौरान सदर सांसद प्रतिनिधि विजय दुबे, अजय मणि, रामचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्मदिन
बरहज/मईल/पड़री बाजार। बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढी अंडिला में एनएसएस की स्वयंसेवक सेविकाओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत का मान बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव दुबे, नागेंद्र पासवान, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहीं। भाजपा भागलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजू नगर चौराहे पर कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, अखिलेश पांडेय, शंभू जायसवाल, आदित्य मिश्र, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। पड़री बाजार में हुए वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि वाजपेयी युग पुरुष थे। उनका व मदन मोहन मालवीय का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। इस दौरान संजय सिंह, तारकेश्वर पांडेय, रामेश्वर पांडेय, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। बरहज जयनगर स्थित तहसील परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश तिवारी और डीएम अमित किशोर ने गरीबों में कंबल वितरण किया।

वाद-विवाद में अटल के व्यक्तित्व पर हुई चर्चा
देवरिया/गौरीबाजार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बीआरडी पीजी कॉलेज में राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ने की। इस दौरान लालचंद सिंह, विनय रावत, डॉ.एमवी शाही, डॉ.सतीश चंद्र गौड़, डॉ.रजनीश, डॉ.सुभाष चंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गीता की देखरेख में तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कवि सम्मेलन और संगीतमय प्रस्तुतियां भी दी। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में नेहा चौरसिया प्रथम, नमिता अल्फ्रेड द्वितीय, श्रेया त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ में रुपम दुबे प्रथम, साधना कुशवाहा द्वितीय, जया मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि डॉ.शाहिन चिश्ती ने कहा कि राष्ट्रवाद एक भावना है। किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सांप्रदायिक सद्भाव जरूरी है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.अंजलिका निगम, डॉ.अल्पना सिंह, राजेश भारती, डॉ.रीना सिंह, हामिद हाशमी आदि रहे। अशोक इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह, महातम सिंह, आल्हा प्रसाद, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन मु. जाकिर हुसैन ने किया। उधर, गौरी बाजार राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर में विविध कार्यक्रमों के बीच अटल जी की जयंती मनाई गई। भाषण प्रतियोगिता में नंदनी यादव प्रथम, धर्मा मौर्य द्वितीय, संजू निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। वाद विवाद में शिवानी यादव प्रथम, नंदिनी यादव द्वितीय, संजू निषाद व विवेक यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें