फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ऐतिहासिक पल, आइए साक्षी बनें हम

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सजाया गया पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख बड़ी उपलब्धि में रुप में दर्ज होने जा रही है। वर्षों से जिस मेडिकल कॉलेज का लोग सपना देखते आ रहे हैं, वह आज साकार होने जा रहा है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका शिलान्यास होगा। जीआईसी परिसर में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए हर कोई लालायित है तो प्रशासन भी इसे भव्य बनाने में पूरी शिद्दत से जुटा है। मंगलवार की देर रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। मुख्यमंत्री 460 करोड़ की 577 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 479 परियोजनाओं का शिलान्यास और 97 का लोकार्पण होगा। इसमें सबसे बड़ी परियोजना 207 करोड़ रुपये की लागत वाली मेडिकल कॉलेज की है। भव्य समारोह के लिए देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। करीब 70 हजार वर्गफीट में बने पंडाल में 40 हजार लोग आ सकेंगे। सामने मंच को भी आकर्षक रूप दिया गया है। मंच के उत्तर तरफ विभिन्न विभागों के स्टाल लगेंगे, जबकि दक्षिण तरफ शिलान्यास-लोकार्पण के लिए शिलापट लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए एक वीआईपी गेट और दो सामान्य गेट हैं। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सदर एसडीएम रामकेश यादव सहित अन्य अफसरों से जरूरी जानकारियां ली और जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ प्रभुनाथ मिश्र, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोलकाता के फूलों से सजाया गया मंच
मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह के लिए बने मंच को कोलकाता के फूलों से सजाया गया है। बंगाल से आए कलाकारों ने अनेक प्रकार के फूलों के माध्यम से मंच और स्टॉल की सजावट की है। मंच की सुंदरता आयोजन की भव्यता को दर्शा रही है। मंच सजाने की जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल सैनी ने बताया कि पांच से अधिक प्रजातियों के फूल से मंच व स्टॉलों का सजावट हुआ है। पंडाल में हर व्यक्ति की मंच तक नजर पहुंच सके, इसके लिए पांच बड़े एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा पहरा है। गहन तलाशी के बाद ही पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।

1.40 घंटे जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में डेढ़ घंटे रहेंगे। वह 1.50 पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सीधे राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दो बजे से 3.20 तक समारोह में शामिल होने के बाद 3.25 बजे फिर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 3.30 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे होंगे शामिल
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होंगे। वह सड़क मार्ग से दोपहर एक बजे जिले में पहुंचेंगे। उनके अलावा जिले की प्रभारी व सूबे की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें