फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नर्सिंगहोम पर छापेमारी, केस दर्ज

विज्ञापन
शारदा नर्सिंग होम में छापेमारी के दौरान एक नर्स से पूछताछ करते एसीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में चल रहे शारदा नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को फिर छापा मारा। टीम को देख नर्सिंगहोम के कर्मचारी भाग खड़े हुए। जांच में यहां व्यापक अनियमितताएं मिलीं। कागज पर इस नर्सिंगहोम में कोई सर्जन नहीं है, मगर मौके पर आठ प्रसूताएं भर्ती मिलीं, जिनका कुछ देर पहले ही सीजेरियन किया गया था। पूछताछ में पता चला कि इन महिलाओं को गांव की आशा ही प्रसव के लिए यहां लेकर आई थीं। विभागीय टीम ने उनके बयान की वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन

देवरिया रामनाथ में शारदा नर्सिंगहोम के मानक को दरकिनार कर संचालित होने की सूचना पर 28 जून को सीएमओ ने छापा मारा था। मौके पर बताया गया कि डॉ. आरएस सिंह यहां बैठते हैं। छानबीन हुई तो डॉ. आरएस सिंह ने लिखित रूप से दिया कि वह यहां सेवा नहीं देते। इस पर सीएमओ ने नर्सिंगहोम संचालक संतोष यादव को नोटिस जारी करते हुए अस्पताल संचालन पर रोक के निर्देश दिए थे। नोटिस का जवाब दिए बगैर नर्सिंग होम फिर से चलने लगा। गुरुवार को इसमें ऑपरेशन की सूचना पर एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची तो नर्सिंगहोम कर्मचारी मौके से भाग निकले। अस्पताल में भर्ती प्रसूता पिपरा भानमती गांव के अर्जुन की पत्नी निशा, तेतरी हरदो गांव के विनय शर्मा की पत्नी अनीता, मधवापुर गांव के शालू पांडेय की पत्नी विनीता देवी समेत आदि ने बताया कि पहले वह नजदीकी सीएचसी पर गई। वहां से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाने की बजाए आशा उन्हें लेकर शारदा नर्सिंगहोम में चली आई। कुछ मरीजों ने बताया कि जिला अस्पताल के एक सर्जन ने ही यहां ऑपरेशन किया है। जांच के दौरान पहुंचे मकान मालिक ने इसका विरोध किया। इसको लेकर एसीएमओ और मकान मालिक के बीच कहासुनी भी हुई। इस बाबत एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में काफी गड़बड़ी मिली है। गर्भवती महिलाओं को गुमराह कर प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और नर्सिंगहोम संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।

नर्सिंगहोम संचालक पर केस दर्ज
देवरिया। शारदा नर्सिंग होम के संचालक संतोष यादव के खिलाफ एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक पर धोखाधड़ी, अवैध ढंग से नर्सिंगहोम संचालन सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें