फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में नकब काटकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुकुरिहा गांव में चोरों ने सोमवार की रात मकान में नकब काटकर गहने, कपड़े और नकदी उड़ा लिए। उन्होंने संदूक निकाल कर गांव के बाहर ले जाकर तोड़कर छोड़ दिया। मकान मालिक ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के धर्मराज राजभर के घर में चारों ने मकान के पीछे से नकब काटकर घुस गए। उन्होंने मकान के अंदर रखे बक्सों और आलमारी को सफाई से तोड़कर सामान चुरा ले गए। कुछ बक्सों को चोर गांव के बाहर खेत में तोड़ दिए। मकान मालिक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये का आभूषण, कपड़ा और अन्य सामान उठा ले गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें