फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साली से किया रेप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर। सास और पत्नी खेत गईं तो जीजा की 13 वर्षीय साली पर नीयत खराब हो गई। अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। जब मां और बहन खेत से लौटीं तो उसने आपबीती बताई। गुरुवार की सुबह पीड़ित और सास ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में कुशीनगर, हाटा थाने के सिकटा गांव निवासी अंबरीश की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। चूंकि जिसके घर अंबरीश की शादी हुई है, उनके दो बेटियां ही हैं। शादी के बाद अंबरीश ससुराल में नेवासे पर रहने लगा। कुछ दिनों बाद ससुर की मौत हो गई। घर पर सिर्फ पत्नी, सास और साली ही रह रही थीं। बताया जा रहा है कि ससुर की मौत के बाद अंबरीश ने सास पर दबाव बनाकर जमीन बेचवाने लगा। सास ने जमीन की बिक्री के बदले मिली रकम में से साढ़े आठ लाख रुपये छोटी बेटी के नाम बैंक में जमा कर दिया। यह बात अंबरीश को नागवार लगी। संपत्ति के लालच में वह साली पर डोरे डालने लगा, लेेकिन सफल नहीं हो पाया। बुधवार की देर शाम को पत्नी और सास खेत में गई थीं। घर पर अंबरीश और उसकी साली ही थे। मौका पाकर उसने साली के साथ दुष्कर्म किया। जब मां और बहन खेत से लौटीं तो उसने आपबीती बताई। गुरुवार की सुबह मां और पीड़ित ने तरकुलवा थाने पर तहरीर दी। थानेदार शशांक शेखर राय ने बताया कि अंबरीश के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें