फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के नमाज को लेकर मदनपुर में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। बहुचर्चित मदनपुर कांड को लेकर ईद पर तनाव बना है। कस्बे के कुछ युवक ईद पर पुलिस उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। वह लोग काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करेंगे। रविवार को मदनपुर कस्बे में कुछ युवकों ने नमाजियों में काली पट्टी वितरित की। ईद के नमाज को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। मदनपुर कस्बे में ईद के दौरान पीएसी की कई टुकड़ियां लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बीते चार जनवरी को मदनपुर के कोटिया मुहल्ले के एक युवक रहमतुल्ला का नदी के किनारे शव मिलने के बाद भीड़ उन्मादी हो गई। भीड़ ने थाने पर हमला बोलकर थाना जला दिया। उपद्रवियों ने थाने में दो घंटे तक तांडव किया। घटना के बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि पुलिस निर्दोषों को फंसा रही है। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया । कहा कि पुलिस घटना में शामिल लोगों के अलावा तमाम निर्दोशों को गंभीर धाराओं में चालान कर रही है। पुलिस के उत्पीड़न से तमाम लोग आज भी गांव छोड़कर फरार चल रहे हैं। कस्बे के कुछ युवक लामबंद होकर ईद के विशेष मौके पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहें। यहां ईदगाह के अलावा कई मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। मदनपुर कांड के बाद पुलिस ऐसे मौके पर शिथिलता बरतने के मुड़ में नहीं दिख रही। तैयारी की भनक लगने के बाद ईद के मौके पर मदनपुर में कई थानों की फोर्स और पीएसी लगाई जाएगी।
बख्शे नहीं जाएगें अमन में खलल डालने वाले
रुद्रपुर। सीओ ब्रजराज सिंह ने कहा कि मदनपुर में अमन और शांति बहाल रखने को पुलिस संकल्पित है। यहां अमन में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईद के नमाज को व्यापक फोर्स और पीएसी की टुकड़ी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें