फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिंग कर रहे शिक्षक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। रामजानकी मार्ग पर सुबह साइकिलिंग करने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नाराज लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और इसमें सवार दो युवकों की पिटाई की। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी दिनेश सिंह गांव के ही श्रीराम इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। रोज की तरह शनिवार को सुबह टहलने गए थे। वापस आने के बाद दुबारा साइकिलिंग कर रहे थे। अभी वह बरेजी पुल के पास पहुंचे थे कि बरहज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। शिक्षक को लेकर कार सवार उनके घर पहुुंचे। वहां कार सवारों को घरवाले रोक लिए और घायल को लेकर घरवाले जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और दरवाजे पर मौजूद गांववालों ने कार सवार दोनों लोगों की पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। नाराज लोगों ने कार सवारों की पिटाई कर दी थी।

मदद करना पड़ा महंगा
मईल। जौनपुर के स्टेशन रोड निवासी अमित जायसवाल और गोपालगंज के वंशी कार से सिवान जा रहे थे। बरेजी पुल के पास अचानक दुर्घटना हो गई। इसमें तेलिया कला के शिक्षक दिनेश सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद अक्सर वाहन सवार भाग जाते हैं। लेकिन मानवता का परिचय देते हुए घायल शिक्षक के कहने पर कार सवार युवकों ने उनके घर लेकर पहुंचे। वहां घरवालों ने युवकों को रोक लिया और मौत की खबर मिलने की बाद आपा खो दिए और दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें