फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे 1200 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे 1200 वाहन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों को वाहन फिटनेस लेने व दुरुस्त करा लेने को भेजा गया नोटिस
जनपद में तीन मार्च को होगा मतदान, होने लगी वाहनों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में तीन मार्च को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की घोषणा की गई है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से भी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश भेजने की तैयारी हो रही है। चुनाव के लिए 650 बड़े वाहन, 250 छोटे वाहन लगाए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 300 वाहन पुलिस विभाग को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों को अपने वाहन की फिटनेस व मरम्मत के लिए पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जो भी वाहन मांगे जाएंगे, उसका व्यवस्था की जाएगी। चुनावों की तिथि घोषित होने के बाद से ही विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन स्तर पर इसकी जोर-शोर से तैयारियां आरंभ की जा रही है। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक ले जाने के लिए छोटे-बड़े एवं मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस एवं बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों के लिए वाहनों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसके लिए परिवहन विभाग को वाहनों की व्यवस्था करने की जिम्मा सौंपा गया है। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए लिए जल्द ही जिले के वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश भेजा जाएगा। इसमें नियत जगह व तिथि में वाहन उपलब्ध कराने का जिक्र रहेगा। इसके लिए 650 बड़े वाहन, 250 छोटे वाहन, पुलिस विभाग के लिए 250 से 300 वाहन लगेंगे। हालांकि, अभी पुलिस विभाग की ओर इसकी मांग नहीं की गई है। जिले में करीब 250 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इन्हें भी अपने वाहनों की फिटनेस लेने एवं मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जितने भी वाहन मांगे जाएंगे, उसकी व्यवस्था कराई जाएगी। मतदान के दो दिन पहले ही वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें